Breaking News
कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी आसनसोल में खाद्य कारोबारियों के लिए विशेष लाइसेंस शिविर, एक अक्टूबर को चैंबर भवन में होगा आयोजन आसनसोल में शराब की बड़ी खेप बरामद, एक व्यक्ति पकड़ा गया, दो किशोरों को हिरासत में लिया पांडवेश्वर भाजपा कार्यालय में आवास योजना पर बैठक, जनसमस्याओं के समाधान को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा टोटो मार्ग प्रतिबंधों के विरोध में चालकों का प्रदर्शन, निर्धारित मार्ग पर परिचालन बहाल करने की मांग बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ की चुनावी जीत पर विहिप पदाधिकारियों ने कार्यालय पहुंचकर दी बधाई

आसनसोल में खाद्य कारोबारियों के लिए विशेष लाइसेंस शिविर, एक अक्टूबर को चैंबर भवन में होगा आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp

आसनसोल :  खाद्य कारोबार से जुड़े व्यवसायियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से विशेष खाद्य लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को चैंबर की ओर से शिविर की जानकारी साझा करते हुए शहर के खाद्य कारोबारियों से इसका लाभ उठाने की अपील की गई।

चैंबर के अनुसार, शिविर का आयोजन 1 अक्टूबर 2026, बुधवार को सुबह 10:30 बजे से चैंबर भवन, मुरगासोल, आसनसोल में किया जाएगा। शिविर में खाद्य व्यवसाय से जुड़े कारोबारी आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर खाद्य लाइसेंस बनवा सकेंगे।

IMG 20240918 WA0025

इसके साथ ही पहले से जारी खाद्य लाइसेंस से संबंधित समस्याओं, आवश्यक सुधार तथा अन्य प्रक्रियात्मक विषयों के समाधान के लिए भी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। चैंबर का उद्देश्य खाद्य कारोबारियों को लाइसेंस संबंधी प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

IMG 20250511 WA0050

चैंबर पदाधिकारियों ने खाद्य सामग्री के कारोबार से जुड़े सभी व्यवसायियों से निर्धारित समय पर शिविर में पहुंचकर सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। कारोबारियों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का आग्रह भी किया गया है, ताकि संबंधित प्रक्रिया सुगमता से पूरी की जा सके।

शिविर से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी अथवा किसी प्रकार की जानकारी के लिए 9333109369 पर संपर्क किया जा सकता है। चैंबर की ओर से उम्मीद जताई गई है कि बड़ी संख्या में स्थानीय खाद्य व्यवसायी इस सुविधा का लाभ उठाएंगे।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 3 9
Users Today : 34
Users Yesterday : 26