Breaking News
बाराबनी पंचायत समिति के सातों शेष सदस्य नोटिस के बावजूद नहीं पहुंचे, 16 पहले ही दे चुके हैं इस्तीफा अवैध बालू कारोबार पर सख्त मंत्री अग्निमित्रा, परिवहन रोकने के नाम पर सड़क जाम करने वालों पर होगी कार्रवाई आठ साल साथ रहने के बाद दूसरी शादी की तैयारी का आरोप, आदिवासी युवती की शिकायत पर युवक गिरफ्तार आसनसोल के विकास और नागरिक सुविधाओं पर मंत्रियों की बैठक, सड़क, पेयजल और जलनिकासी समस्याओं के समाधान का भरोसा बर्नपुर के सेल-इस्को संचालित चार विद्यालयों की जिम्मेदारी लेगी राज्य सरकार, विद्यार्थियों का भविष्य होगा सुरक्षित बर्नपुर में दामोदर नदी में स्नान करने उतरा आदिवासी युवक डूबा, 24 घंटे बाद भी तलाश में नहीं मिली सफलता

स्वर्गीय देबू घटक की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल : स्वर्गीय देबू घटक की याद में देवू घटक फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया l देवाशिष घटक मेमोरियल ब्लड डोनेशन क्लब, आसनसोल की प्रयास से 43 नंबर वार्ड के देवू घटक फाउंडेशन क्लब में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्त की कमी को दूर करने के उद्देश्य से यह शिविर का आयोजन किया गया है। इस रक्तदान शिविर में आसनसोल नगर निगम के मेयर अभिजीत घटक, मेयर गुरदास चटर्जी, तृणमूल नेता शाहिद परवेज, रक्तदान प्रणेता प्रवीर धर और अन्य स्थानीय तृणमूल नेता उपस्थित थे। तृणमूल युवा नेता सुभाष चंद्र दा ने कहा कि इस रक्तदान शिविर का आयोजन स्वर्गीय पूर्व नेता देवाशिष घटक की स्मृति में किया गया है l यहां अब तक 35 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया है। उन्होंने आगे कहा, “हमारा उद्देश्य है कि समाज में कोई भी रक्त की कमी के कारण मौत का शिकार ना हो। हमारे प्रयास अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना और समाज में रक्त की कमी को समाप्त करने में मदद करना है l शिविर की खासियत यह थी कि इसमें स्थानीय निवासियों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। देवू घटक फाउंडेशन ने ऐसे प्रयासों के माध्यम से समाज में एक अनूठा उदाहरण स्थापित किया है। इस रक्तदान शिविर के माध्यम से न केवल रक्त संकट से निपटा जा रहा है, बल्कि लोगों में जागरूकता और समाज की मदद करने की प्रवृत्ति भी विकसित की जा रही है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 5 2 4 6
Users Today : 26
Users Yesterday : 32