
आसनसोल : गुरुवार को आसनसोल नगर निगम के 44 नंबर वार्ड स्थित नई धर्मशाला में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिशु भारती, लक्ष्मीदेवी बालिका विद्यालय और अंजुमन प्राइमरी स्कूल के छात्रों को स्कूल ड्रेस और मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने नेहरू जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को बताया कि नेहरू जी का जीवन और कार्य देश के लिए कितने महत्वपूर्ण रहे हैं।

अमरनाथ चटर्जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित नेहरू का बच्चों के प्रति विशेष लगाव था, और वे हमेशा मानते थे कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। उनके विचार में बच्चों को शिक्षित और स्वस्थ बनाना समाज की जिम्मेदारी है ताकि वे भविष्य में देश की प्रगति में अपना योगदान दे सकें। पंडित नेहरू ने यह विश्वास किया कि शिक्षा और संस्कार से सुसज्जित नई पीढ़ी ही एक सशक्त और समृद्ध भारत का निर्माण कर सकती है।

इस अवसर पर 44 नंबर वार्ड तृणमूल कांग्रेस वार्ड कमेटी के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, विमल जालान, पवन बर्मन, ललन खान, मोहम्मद शम्मी, उज्जवल बर्नवाल, मधुमिता दास, पूनम वर्मन सहित तीनों विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं अभिभावकगण भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में बच्चों को पंडित नेहरू के आदर्शों से परिचित कराते हुए उन्हें प्रेरित किया गया कि वे भी नेहरू जी की तरह शिक्षा के प्रति समर्पित रहें और देश की सेवा में योगदान दें।















Users Today : 37
Users Yesterday : 23