वृद्धा से ठगी कर सोने की चेन चुराने वाले दो ठग फरार

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल : रूपनारायणपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के कल्याणग्राम-5 दुर्गा मंदिर के पास 14 नवंबर की सुबह एक वृद्धा से सोने की चेन छिनने का मामला सामने आया। घटना में दो ठगों ने वृद्धा रेबा देवी के गले से लगभग एक तोला वजन की सोने की चेन चुराई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग साढ़े दस बजे एक व्यक्ति रेबा देवी के घर में प्रवेश करता है और कहता है कि वह भगवान के बर्तन साफ करने के लिए आया है। कुछ देर बाद वह व्यक्ति अपने साथी के साथ घर में आता है। रेबा देवी ने उन्हें बर्तन साफ करने से मना किया और बताया कि उनके पास कोई पैसे नहीं हैं। फिर ठगों ने रेबा देवी से कहा कि उन्हें किसी पैसे की आवश्यकता नहीं है, वे प्रचार के लिए आए हैं। इसके बाद, एक ठग ने स्टील के ग्लास को पाउडर से साफ किया और रेबा देवी से पूछा कि क्या उनके पास चांदी की अंगूठी या अन्य कोई बहुमूल्य वस्तु है। रेबा देवी ने बताया कि उनके पास कुछ नहीं है। इसके बाद, ठगों ने अपनी अंगूठी को साफ करके दिखाया और रेबा देवी से उनकी सोने की चेन साफ करने की बात कही।

IMG 20240910 WA0035

हैरान-परेशान रेबा देवी ने अपना हार उनके हाथ में दे दिया। ठगों ने चेन को पाउडर से साफ कर उसे एक प्लास्टिक की थैली में बंद कर दिया और कहा कि 20 मिनट बाद वे चेन वापस कर देंगे। लेकिन, जब रेबा देवी ने थैली खोली तो उसमें कुछ भी नहीं था। इसके बाद, उन्होंने पड़ोसियों से घटना की जानकारी दी और फिर अपने बेटे देवाशीष दा को बुलाया। देवाशीष ने आस-पास के इलाकों में ठगों की तलाश की, लेकिन वे उनका कोई पता नहीं लगा पाए।

IMG 20240918 WA0025

रेबा देवी ने बताया कि ठग बंगाली में बात कर रहे थे और एक व्यक्ति के पास छोटा बैग था। हालांकि, रेबा देवी ने लिखित रूप से पुलिस में शिकायत नहीं दी है, लेकिन उन्होंने पुलिस प्रशासन से ठगों को पकड़कर उनकी चेन लौटाने की अपील की है।

Leave a Comment

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 3 3 5 1 7
Users Today : 37
Users Yesterday : 23