Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

सिविक वॉलिंटियर और कांस्टेबल द्वारा ट्रक ड्राइवर से मारपीट और मोबाइल छीनने की घटना

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20241123 WA0077

ghanty

रानीगंज :   बल्लभपुर फाड़ी क्षेत्र स्थित साहेबगंज मोड़ पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसमें एक सिविक वॉलिंटियर और पुलिस कांस्टेबल ने ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल छीन लिया।

घटना के अनुसार, एक 16 चक्का ट्रक बांकुड़ा से सरिया लोड करके रानीगंज की ओर आ रहा था। जब ट्रक नाका चेकिंग के पास रुका, तो सिविक वॉलिंटियर ने ड्राइवर से 200 रुपये की रिश्वत की मांग की। ड्राइवर ने अपनी सभी कागजात दिखाते हुए कहा कि माल अंडरलोड है और वह पैसे देने से इंकार कर दिया। इसके बाद सिविक वॉलिंटियर ने 100 रुपये की जिद की, लेकिन ड्राइवर ने फिर भी पैसे देने से मना कर दिया।

IMG 20240910 WA0035

इस पर सिविक वॉलिंटियर ने ड्राइवर से गाड़ी को किनारे करने को कहा, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी सड़क पर छोड़कर उतरकर सिविक वॉलिंटियर का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस कांस्टेबल ने आकर ड्राइवर से उसका मोबाइल छीन लिया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। वहां उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसके पैर में चोटें आईं।

IMG 20240918 WA0025

घटना के बाद, पीड़ित ड्राइवर ने वहां मौजूद एक संवाददाता को पूरी घटना के बारे में बताया। संवाददाता ने कांस्टेबल से बात की, तो उसने ड्राइवर पर आरोप लगाया कि उसने कागजात नहीं दिखाए और गाड़ी छोड़कर भागने की कोशिश की। संवाददाता की उपस्थिति के बाद पुलिस ने ड्राइवर को उसका मोबाइल लौटा दिया और वाहन को जाने दिया।

स्थानीय लोग इस घटना पर आक्रोशित हैं और उनका कहना है कि यह कोई नई घटना नहीं है। इस प्रकार की घटनाएं अक्सर होती हैं, लेकिन वाहन चालक मजबूरीवश विरोध करने से डरते हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 0
Users Today : 60
Users Yesterday : 34