Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

क्रिसमस की धूम, यीशु की स्तुति में निकला भव्य जुलूस

Facebook
Twitter
WhatsApp

आसनसोल :  आगामी 25 दिसंबर को जहां संपूर्ण विश्व में क्रिसमस का उल्लास मनाया जाएगा, वहीं आसनसोल में भी इस पावन पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। इस उपलक्ष्य में ईसाई समुदाय द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया, जिसकी शुरुआत सेक्रेड हार्ट चर्च से हुई। जुलूस ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों की परिक्रमा करते हुए चेलीडांगाल स्थित सेंट जॉन्स चर्च में समापन किया।

इस शोभायात्रा में ईसाई समुदाय के महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जुलूस के अग्रभाग में सुसज्जित वाहन प्रभु यीशु की महिमा का संदेश फैलाते हुए चल रहा था, जिसके पीछे श्रद्धालुओं का विशाल समूह चल रहा था। प्रतिभागियों ने अपने हाथों में प्रभु यीशु के संदेश लिखे पोस्टर और बैनर थाम रखे थे।

जुलूस से पहले सेक्रेड हार्ट चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ, जिसमें प्रभु यीशु मसीह को स्मरण करते हुए उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करने का संकल्प लिया गया। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रभु से समस्त मानवता के कल्याण और सुख-शांति की कामना की।

सेंट जॉन्स चर्च के पादरी फादर डॉल्फिन मथायस ने इस अवसर पर बताया कि ईसा मसीह ने अपने जीवन से प्रेम, त्याग और शांति का संदेश दिया। यह जुलूस उन्हीं आदर्शों को स्मरण कर समस्त विश्व में सुख, समृद्धि और शांति की प्रार्थना के लिए आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि क्रिसमस न केवल ईसाई समुदाय बल्कि समस्त मानवता के लिए प्रेम और सहिष्णुता का पर्व है।

प्रार्थना सभा और जुलूस के माध्यम से आसनसोल में क्रिसमस के पवित्र और उल्लासपूर्ण वातावरण का प्रारंभ हो चुका है। अब पूरा शहर प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव को मनाने के लिए सजने-संवरने लगा है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 2
Users Today : 62
Users Yesterday : 34