
सालानपुर : सालानपुर प्रखंड के आछरा पंचायत अंतर्गत न्यू होली एंजेल विद्यालय में आचार्य जगदीशचंद्र बसु की जयंती के उपलक्ष्य में विज्ञान मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर दसवीं कक्षा तक के 400 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।

मेले में विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, शुद्ध जल की उपलब्धता, बिना प्रदूषण के बिजली उत्पादन जैसे अनेक विषयों पर जागरूकता प्रदर्शित की गई। विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक मॉडल और परियोजनाएं विद्यार्थियों की रचनात्मकता और नवाचार का परिचय देती रहीं।

विद्यालय के निदेशक संजय सकल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा, “प्रत्येक विद्यार्थी में अद्वितीय प्रतिभा होती है। इस विज्ञान मेले के माध्यम से हमने उनकी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को सामने लाने का प्रयास किया है। यह मेले का उद्देश्य केवल विज्ञान को समझाना नहीं, बल्कि उनके अंदर छिपे नवाचार को प्रोत्साहित करना है। ये विद्यार्थी ही देश के उज्जवल भविष्य का आधार हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलता है और उनमें आत्मविश्वास का संचार होता है। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।
यह विज्ञान मेला न केवल बच्चों के लिए एक ज्ञानवर्धक अनुभव बना, बल्कि समाज में पर्यावरण और विज्ञान के प्रति जागरूकता फैलाने का एक सशक्त माध्यम भी सिद्ध हुआ।















Users Today : 0
Users Yesterday : 64