Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

आचार्य जगदीशचंद्र बसु की जयंती पर विज्ञान मेले का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

सालानपुर :  सालानपुर प्रखंड के आछरा पंचायत अंतर्गत न्यू होली एंजेल विद्यालय में आचार्य जगदीशचंद्र बसु की जयंती के उपलक्ष्य में विज्ञान मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर दसवीं कक्षा तक के 400 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।

IMG 20240910 WA0035 4

मेले में विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, शुद्ध जल की उपलब्धता, बिना प्रदूषण के बिजली उत्पादन जैसे अनेक विषयों पर जागरूकता प्रदर्शित की गई। विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक मॉडल और परियोजनाएं विद्यार्थियों की रचनात्मकता और नवाचार का परिचय देती रहीं।

IMG 20240918 WA0025

विद्यालय के निदेशक संजय सकल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा, “प्रत्येक विद्यार्थी में अद्वितीय प्रतिभा होती है। इस विज्ञान मेले के माध्यम से हमने उनकी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को सामने लाने का प्रयास किया है। यह मेले का उद्देश्य केवल विज्ञान को समझाना नहीं, बल्कि उनके अंदर छिपे नवाचार को प्रोत्साहित करना है। ये विद्यार्थी ही देश के उज्जवल भविष्य का आधार हैं।”

IMG 20241130 WA0072

उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलता है और उनमें आत्मविश्वास का संचार होता है। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।

यह विज्ञान मेला न केवल बच्चों के लिए एक ज्ञानवर्धक अनुभव बना, बल्कि समाज में पर्यावरण और विज्ञान के प्रति जागरूकता फैलाने का एक सशक्त माध्यम भी सिद्ध हुआ।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 4
Users Today : 0
Users Yesterday : 64