Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

पुलिस कमिश्नरेट के नए कार्यालय का उद्घाटन

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

कुल्टी :  कुल्टी सेल ग्रोथ वर्क्स के टाउनशिप क्षेत्र में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट वेस्ट का अत्याधुनिक कार्यालय पुलिस कमिश्नर श्री सुनिल कुमार चौधरी द्वारा विधिवत उद्घाटित किया गया। इस अवसर पर वेस्ट के डीसीपी श्री संदीप कार्रा ने उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में कमिश्नरेट के चारों डीसी और सभी एसीपी भी उपस्थित थे।

IMG 20240918 WA0025

इससे पहले, कुल्टी थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज श्री कृष्लेंदु दत्ता के नेतृत्व में सलानपुर, बाराबनी, हीरापुर, बराकर, सांकतोड़िया, नियामतपुर, कल्याणीश्वरी सहित सभी क्षेत्रीय अधिकारियों ने सलामी देकर इस अवसर की गरिमा को बढ़ाया। पुलिस कमिश्नर श्री सुनिल कुमार चौधरी ने इस दौरान कानून व्यवस्था से संबंधित समस्त जानकारी ली और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।

समारोह में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट वेस्ट के ट्रैफिक गार्ड थाना और फाड़ी के सभी अधिकारी भी उपस्थित थे। उद्घाटन के बाद पुलिस कमिश्नर ने क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों से संवाद किया और पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली पर विशेष ध्यान देने की बात की।

इस नवनिर्मित कार्यालय के उद्घाटन से क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। इसे पुलिस अधिकारियों की समर्पण और संघर्ष का प्रतीक माना जा रहा है, जो भविष्य में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 8
Users Today : 4
Users Yesterday : 64