
कुल्टी : कुल्टी सेल ग्रोथ वर्क्स के टाउनशिप क्षेत्र में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट वेस्ट का अत्याधुनिक कार्यालय पुलिस कमिश्नर श्री सुनिल कुमार चौधरी द्वारा विधिवत उद्घाटित किया गया। इस अवसर पर वेस्ट के डीसीपी श्री संदीप कार्रा ने उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में कमिश्नरेट के चारों डीसी और सभी एसीपी भी उपस्थित थे।

इससे पहले, कुल्टी थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज श्री कृष्लेंदु दत्ता के नेतृत्व में सलानपुर, बाराबनी, हीरापुर, बराकर, सांकतोड़िया, नियामतपुर, कल्याणीश्वरी सहित सभी क्षेत्रीय अधिकारियों ने सलामी देकर इस अवसर की गरिमा को बढ़ाया। पुलिस कमिश्नर श्री सुनिल कुमार चौधरी ने इस दौरान कानून व्यवस्था से संबंधित समस्त जानकारी ली और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
समारोह में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट वेस्ट के ट्रैफिक गार्ड थाना और फाड़ी के सभी अधिकारी भी उपस्थित थे। उद्घाटन के बाद पुलिस कमिश्नर ने क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों से संवाद किया और पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली पर विशेष ध्यान देने की बात की।
इस नवनिर्मित कार्यालय के उद्घाटन से क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। इसे पुलिस अधिकारियों की समर्पण और संघर्ष का प्रतीक माना जा रहा है, जो भविष्य में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगा।















Users Today : 2
Users Yesterday : 64