Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

शेयर मार्केटिंग के नाम पर 10 लाख की साइबर ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  सोशल मीडिया पर शेयर मार्केटिंग ट्रेडिंग का आकर्षक विज्ञापन देखना बर्नपुर निवासी रामेश्वर दयाल को भारी पड़ गया। शेयर बाजार में लाभ कमाने की उम्मीद में उन्होंने 10 लाख 28 हजार रुपये गंवा दिए। इस साइबर धोखाधड़ी के शिकार रामेश्वर दयाल ने आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के साइबर क्राइम थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, इस वर्ष अगस्त में रामेश्वर दयाल ने सोशल मीडिया पर “फ्री शेयर मार्केटिंग ट्रेडिंग” का विज्ञापन देखा और उस पर क्लिक कर दिया। इसके बाद उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां अन्य लोग शेयर खरीद-बिक्री में निवेश कर कम समय में मुनाफा कमा रहे थे। ग्रुप की गतिविधियों से प्रभावित होकर रामेश्वर दयाल ने 22 अगस्त को 10,000 रुपये निवेश किए। प्रारंभिक लाभ मिलने पर उन्होंने अक्टूबर तक धीरे-धीरे कुल 10 लाख 28 हजार रुपये का निवेश कर दिया।

IMG 20240910 WA0035

समस्या तब शुरू हुई जब उन्होंने निवेश की गई राशि को निकालने का प्रयास किया। उन्हें और अधिक धनराशि जमा करने के लिए कहा गया। इनकार करने पर उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप से हटा दिया गया। ठगी का अहसास होते ही रामेश्वर ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई।

IMG 20240918 WA0025

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना साइबर अपराध के तेजी से बढ़ते मामलों की ओर इशारा करती है। सोशल मीडिया पर इस प्रकार के लुभावने विज्ञापनों से सावधान रहने और किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई है।

पुलिस ने नागरिकों को जागरूक रहने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे प्रलोभनों से बचना ही साइबर धोखाधड़ी से सुरक्षा का सबसे प्रभावी तरीका है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 8
Users Today : 4
Users Yesterday : 64