
आसनसोल : रेलपार के छोटी बाजार इलाके में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने कुछ ही दिनों के अंतराल पर लगातार दूसरी बार एक ही मोबाइल दुकान को निशाना बनाया है, जिससे स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में भय का माहौल है।
बीते रात अज्ञात चोरों ने धर्मेंद्र कुमार की मोबाइल दुकान को फिर से लूटा। यह वही दुकान है, जहां कुछ दिनों पहले भी चोरी की घटना हुई थी। उस समय चोरों ने कई महंगे मोबाइल हैंडसेट और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। ताजा घटना में भी चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल एसेसरीज और नकदी चुरा ली।

सुबह जब धर्मेंद्र कुमार अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चला। उन्होंने बताया कि पिछली चोरी के बाद से वह सतर्क हो गए थे और दुकान में मोबाइल फोन रखना बंद कर दिया था। इसके बावजूद बार-बार उनकी दुकान को निशाना बनाए जाने पर उन्होंने चिंता और आश्चर्य व्यक्त किया।
धर्मेंद्र कुमार के अनुसार, लगातार उनकी दुकान में हो रही चोरी की घटनाओं से सवाल उठ रहे हैं कि आखिर चोर बार-बार उनकी दुकान को ही क्यों चुन रहे हैं।
स्थानीय व्यापारियों ने भी पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
















Users Today : 4
Users Yesterday : 64