Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

रेलपार में बार-बार चोरी की घटनाओं से दहशत, मोबाइल दुकान फिर बनी निशाना

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  रेलपार के छोटी बाजार इलाके में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने कुछ ही दिनों के अंतराल पर लगातार दूसरी बार एक ही मोबाइल दुकान को निशाना बनाया है, जिससे स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में भय का माहौल है।

बीते रात अज्ञात चोरों ने धर्मेंद्र कुमार की मोबाइल दुकान को फिर से लूटा। यह वही दुकान है, जहां कुछ दिनों पहले भी चोरी की घटना हुई थी। उस समय चोरों ने कई महंगे मोबाइल हैंडसेट और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। ताजा घटना में भी चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल एसेसरीज और नकदी चुरा ली।

IMG 20240910 WA0035

सुबह जब धर्मेंद्र कुमार अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चला। उन्होंने बताया कि पिछली चोरी के बाद से वह सतर्क हो गए थे और दुकान में मोबाइल फोन रखना बंद कर दिया था। इसके बावजूद बार-बार उनकी दुकान को निशाना बनाए जाने पर उन्होंने चिंता और आश्चर्य व्यक्त किया।

IMG 20240918 WA0025

धर्मेंद्र कुमार के अनुसार, लगातार उनकी दुकान में हो रही चोरी की घटनाओं से सवाल उठ रहे हैं कि आखिर चोर बार-बार उनकी दुकान को ही क्यों चुन रहे हैं।

स्थानीय व्यापारियों ने भी पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 8
Users Today : 4
Users Yesterday : 64