Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

एमएसएमई के तहत उद्यम पंजीकरण शिविर आयोजित, क्रेडिट कार्ड सुविधा पर बल

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा चलाए जा रहे एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) माह के अंतर्गत आज एसबीएफसीआई के एवलिन लॉज कार्यालय में उद्यम पंजीकरण और भविष्य क्रेडिट कार्ड सुविधा का विशेष शिविर आयोजित किया गया।

इस अवसर पर ज़िला शिल्प कार्यालय से रिंटू कर्मकार, एसबीएफसीआई के उप प्रबंधक बबाई मुखर्जी, कनकधारा की नबनीता बनर्जी, भावना पटेल समेत कई गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे। आयोजन में क्षेत्र के अनेक उद्यमियों और लाभार्थियों ने भाग लिया।

IMG 20240910 WA0035

एसबीएफसीआई महासचिव जगदीश बागड़ी ने शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि खराब मौसम के कारण कई लाभार्थी समय पर शिविर में पहुंचने से वंचित रह गए। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो लोग आज पंजीकरण नहीं करवा सके हैं, उनके लिए आगामी रविवार, 15 दिसंबर को पुनः शिविर का आयोजन किया जाएगा।

IMG 20240918 WA0025

इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उनके व्यापार को प्रोत्साहित करना और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। पंजीकरण प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाते हुए भविष्य क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं के माध्यम से लाभार्थियों को सशक्त बनाने का प्रयास किया गया।

IMG 20241209 WA0054

यह शिविर छोटे और मध्यम उद्यमियों के लिए आर्थिक सहयोग का एक सशक्त माध्यम साबित हो सकता है। सरकार द्वारा इस प्रकार के आयोजनों से स्थानीय व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 1 1
Users Today : 7
Users Yesterday : 64