
आसनसोल : पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा चलाए जा रहे एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) माह के अंतर्गत आज एसबीएफसीआई के एवलिन लॉज कार्यालय में उद्यम पंजीकरण और भविष्य क्रेडिट कार्ड सुविधा का विशेष शिविर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर ज़िला शिल्प कार्यालय से रिंटू कर्मकार, एसबीएफसीआई के उप प्रबंधक बबाई मुखर्जी, कनकधारा की नबनीता बनर्जी, भावना पटेल समेत कई गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे। आयोजन में क्षेत्र के अनेक उद्यमियों और लाभार्थियों ने भाग लिया।

एसबीएफसीआई महासचिव जगदीश बागड़ी ने शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि खराब मौसम के कारण कई लाभार्थी समय पर शिविर में पहुंचने से वंचित रह गए। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो लोग आज पंजीकरण नहीं करवा सके हैं, उनके लिए आगामी रविवार, 15 दिसंबर को पुनः शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उनके व्यापार को प्रोत्साहित करना और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। पंजीकरण प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाते हुए भविष्य क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं के माध्यम से लाभार्थियों को सशक्त बनाने का प्रयास किया गया।

यह शिविर छोटे और मध्यम उद्यमियों के लिए आर्थिक सहयोग का एक सशक्त माध्यम साबित हो सकता है। सरकार द्वारा इस प्रकार के आयोजनों से स्थानीय व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी।















Users Today : 4
Users Yesterday : 64