Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

चित्तरंजन रेल शहर में विवाह समारोह के दौरान चोरी का प्रयास, सुरक्षा को लेकर चिंता

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  चित्तरंजन रेल शहर के व्यस्ततम क्षेत्र छः नंबर पल्ली में विवाह समारोह की व्यस्तता का लाभ उठाते हुए एक आवास में चोरी का असफल प्रयास किया गया। चोरों ने रात के अंधेरे में आवास के पिछले दरवाजे और रसोईघर की खिड़की के तार काट दिए। हालांकि, आवास के भीतर प्रवेश करने से पहले ही उन्हें भागने पर मजबूर होना पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना छः नंबर पल्ली की 34 नंबर सड़क स्थित 12ए/ए आवास की है। आवास के निवासी, रेलकर्मी श्रीकांत बनर्जी की पुत्री के विवाह का आयोजन छः नंबर पल्ली के सामुदायिक भवन में किया गया था। इस अवसर पर परिवार के सदस्य और सभी अतिथि समारोह में व्यस्त थे। आवास को ताला बंद कर छोड़ा गया था।

IMG 20240910 WA0035 4

रात लगभग दो बजे, समारोह समाप्त होने पर जब परिवार लौटकर आया तो पाया कि पीछे का दरवाजा और रसोईघर की खिड़की का तार कटा हुआ था। दरवाजे को तोड़ने का भी प्रयास किया गया था। हालांकि, किसी कारणवश चोर भीतर घुसने में असफल रहे। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि परिवार के लौटने में और देर हो जाती, तो चोर घर का सामान खाली कर चुके होते।

इस घटना से पूरे रेल शहर में भय व्याप्त हो गया है। छः नंबर पल्ली के प्रतिष्ठित निवासी और समाजसेवी बप्पा कुंडू ने कहा कि शहर के अधिकांश हिस्से रात के समय अंधकार में डूबे रहते हैं। सड़क पर लाइटें बंद होने से अपराधियों का जमावड़ा बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को कई बार मौखिक रूप से रेल प्रशासन के सामने रखा गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला।

IMG 20240918 WA0025

रेल शहर की सुरक्षा को लेकर हाल ही में रेल प्रशासन, आरपीएफ और पुलिस अधिकारियों के बीच एक बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में शहर के जंगली क्षेत्रों, परित्यक्त क्वार्टर और अधूरे निर्माण कार्यों से उत्पन्न खतरे पर चर्चा की गई थी। हालांकि, प्रशासन द्वारा रात में गश्त लगाने की बात कही गई, लेकिन इतने बड़े शहर में अपराधियों को ढूंढ पाना चुनौतीपूर्ण है।

स्थानीय निवासियों का मानना है कि शहर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेल प्रशासन को और अधिक सक्रिय कदम उठाने की आवश्यकता है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 1 2
Users Today : 8
Users Yesterday : 64