Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

रेल इंजन कारखाने की यूनियन मान्यता चुनाव में पहले चरण में CRMU आगे

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

चित्तरंजन :  चित्तरंजन रेल इंजन कारखाने में यूनियन मान्यता के चुनाव के पहले चरण में CRMU ने बढ़त बना ली है। आज, 12 दिसंबर को सुबह 8 बजे से तकनीकी विद्यालय में मतगणना शुरू हुई। इस चुनाव में भाग लेने वाली छह यूनियनों के 12 प्रतिनिधि मतगणना केंद्र के अंदर उपस्थित थे। तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र के दोनों मुख्य द्वारों को बंद कर सुरक्षा के लिए आरपीएफ को तैनात किया गया है।

पहले चरण में पोस्टल बैलट की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें CRMU ने 17 वोट, लेबर यूनियन ने 7 वोट, RMU ने 2 वोट, और कर्मचारी संघ ने 1 वोट हासिल किया। सभी बैलट पेपर को एकत्रित कर मिक्सिंग प्रक्रिया के बाद गणना जारी है।

IMG 20240910 WA0035

मतगणना प्रक्रिया को व्यवस्थित और निष्पक्ष बनाने के लिए 32 बैलट बॉक्स से प्राप्त मतों को एकत्र कर मिक्स किया गया और 25-25 मतपत्रों के बंडल बनाए गए। इसके बाद प्रत्येक बंडल की गणना यूनियनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में शुरू हुई।

चित्तरंजन रेल इंजन कारखाने में (मुंबई-दिल्ली निरीक्षण इकाइयों सहित) कुल 7,018 मत डाले गए। इनमें से किसी भी यूनियन को मान्यता प्राप्त करने के लिए 2,261 वोट हासिल करने होंगे।

IMG 20240918 WA0025

मतगणना स्थल पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चित्तरंजन पुलिस के साथ-साथ अन्य स्थानों से आए सुरक्षा कर्मी भी तैनात हैं। सुरक्षा बलों में 3 निरीक्षक, 15 पुलिसकर्मी, 2 महिला सिविक वॉलंटियर, 32 आरपीएफ जवान, 6 आरपीएफ निरीक्षक, और SIB व CIB के 5-5 कर्मी शामिल हैं।

तकनीकी स्कूल के चिल्ड्रन पार्क गेट पर लेबर यूनियन के समर्थकों और मुख्य द्वार पर CRMU के समर्थकों की भीड़ जुटी हुई है। मतगणना के अंतिम परिणामों पर सभी की नजर टिकी है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 1 6
Users Today : 12
Users Yesterday : 64