
आसनसोल : रेलपार के चांदमारी क्षेत्र में गुरुवार की रात राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मोहम्मद आरफी के रूप में हुई है।
एसटीएफ के सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर चांदमारी इलाके में छापेमारी की गई, जिसमें मोहम्मद आरफी को पकड़ा गया। उसके पास से तीन अत्याधुनिक 7एमएम पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए। यह कार्रवाई क्षेत्र में सक्रिय अवैध हथियार तस्करी गिरोह पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

गिरफ्तार मोहम्मद आरफी को तुरंत आसनसोल नॉर्थ थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। शुक्रवार को उसे आसनसोल अदालत में पेश किया गया, जहां मामले की सुनवाई की गई।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में एसटीएफ ने पश्चिम बर्धमान जिले में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। इससे पहले भी कुल्टी में एसटीएफ ने छापेमारी कर हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया था।
यह घटना स्थानीय सुरक्षा तंत्र की सक्रियता को दर्शाती है, लेकिन साथ ही अवैध हथियारों की बढ़ती तस्करी पर चिंता भी बढ़ाती है। प्रशासन का दावा है कि ऐसी कार्रवाइयों से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रयास तेज किए जाएंगे।















Users Today : 12
Users Yesterday : 64