Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

अवैध हथियारों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  रेलपार के चांदमारी क्षेत्र में गुरुवार की रात राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मोहम्मद आरफी के रूप में हुई है।

एसटीएफ के सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर चांदमारी इलाके में छापेमारी की गई, जिसमें मोहम्मद आरफी को पकड़ा गया। उसके पास से तीन अत्याधुनिक 7एमएम पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए। यह कार्रवाई क्षेत्र में सक्रिय अवैध हथियार तस्करी गिरोह पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

IMG 20240910 WA0035 4

गिरफ्तार मोहम्मद आरफी को तुरंत आसनसोल नॉर्थ थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। शुक्रवार को उसे आसनसोल अदालत में पेश किया गया, जहां मामले की सुनवाई की गई।

IMG 20240918 WA0025

गौरतलब है कि हाल के दिनों में एसटीएफ ने पश्चिम बर्धमान जिले में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। इससे पहले भी कुल्टी में एसटीएफ ने छापेमारी कर हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया था।

यह घटना स्थानीय सुरक्षा तंत्र की सक्रियता को दर्शाती है, लेकिन साथ ही अवैध हथियारों की बढ़ती तस्करी पर चिंता भी बढ़ाती है। प्रशासन का दावा है कि ऐसी कार्रवाइयों से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रयास तेज किए जाएंगे।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 1 3
Users Today : 9
Users Yesterday : 64