Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

मैंथन जलाशय: पिकनिक सीजन में सख्त सुरक्षा, ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  पिकनिक सीजन के दौरान मैंथन जलाशय और आसपास के जंगलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 25 दिसंबर से नए साल और पूरे सर्दी के मौसम में यहां व्यापक सुरक्षा तंत्र लागू रहेगा। झारखंड और पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ-साथ सीआईएसएफ की टीम विशेष निगरानी करेगी। डीवीसी प्रशासन ने 12 दिसंबर को विभिन्न पक्षों के साथ एक समन्वय बैठक में यह निर्णय लिया।

IMG 20240910 WA0035

बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नाविकों ने भी भाग लिया। तय किया गया कि मैंथन डैम के झारखंड और पश्चिम बंगाल की ओर सीआईएसएफ और डीवीसी के सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। साथ ही, पिकनिक के व्यस्त दिनों में दोनों राज्यों की पुलिस सक्रिय रहेगी। झारखंड की ओर मिलेनियम पार्क क्षेत्र, कालीपहाड़ी और छठ घाट जैसे स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, पश्चिम बंगाल की ओर पर्यटकों के लिए पुलिस बागान क्षेत्र और अन्य स्थलों पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी।

IMG 20240918 WA0025

पर्यटकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह भी निर्देश दिया गया कि बिना लाइफ जैकेट के किसी को भी नाव पर यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, बाथरूम और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए बाथनबाड़ी, फायरिंग रेंज, सुलेमान पार्क और थर्ड डाइक जैसे स्थानों पर विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।

जलाशय और पिकनिक स्थलों तक जाने वाले मार्गों की मरम्मत और बेहतर रखरखाव को लेकर भी चर्चा हुई। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्रिसमस और नए साल के अवसर पर हजारों पर्यटकों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए सभी सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू किया जाएगा, ताकि पिकनिक का यह मौसम शांति और सुरक्षा के साथ संपन्न हो।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 1 6
Users Today : 12
Users Yesterday : 64