Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

रूपनारायणपुर में भाषा का शिकार हुए व्यवसायी, विरोध प्रदर्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  रूपनारायणपुर में एक प्रतिष्ठित व्यापारी को भाषा के आधार पर हमले का शिकार होना पड़ा, जिससे पूरे औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मच गई है। घटना के विरोध में आज, 16 दिसंबर को बांग्ला पक्ष और रूपनारायणपुर बाजार व्यवसायी संघ के सदस्य स्थानीय पुलिस चौकी में एकत्रित हुए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

सूत्रों के अनुसार, 15 दिसंबर की रात लगभग सवा नौ बजे तीन युवक रूपनारायणपुर बस स्टैंड स्थित अनूप मज़ी के दुकान पर आए। उन्होंने 6 रुपये का भुगतान गूगल पे के माध्यम से किया, जिस पर भुगतान की पुष्टि संबंधित मशीन द्वारा बंगाली में की गई। इस पर उन युवकों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह घोषणा हिंदी में क्यों नहीं की गई, और उन्होंने अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए यह भी कहा कि यह घोषणा हिंदी में ही होनी चाहिए।

IMG 20240910 WA0035

तत्काल बाद में, जब स्थानीय व्यवसायी और अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे, तो तीनों युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। लेकिन लगभग दस बजे जब बाजार सुनसान हो गया और अनूप बाबू अपनी दुकान बंद करने जा रहे थे, तो वे युवक डाबर मोड़ पर वापस लौट आए। एक युवक ने अचानक अनूप बाबू पर हमला किया, जिसके परिणामस्वरूप उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और रक्तस्त्राव होने लगा। हमलावरों ने हमले के बाद मौके से फरार हो गए।

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय लोगों ने घायल अनूप बाबू को पीठाकियारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उनकी चोटों पर दो टांके लगाए गए। इस घटना के विरोध में बाजार के व्यापारियों और बंगाल पक्ष के कार्यकर्ताओं ने रूपनारायणपुर पुलिस चौकी में एकत्रित होकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। रूपनारायणपुर थाना के ओसी अरुणाभ भट्टाचार्य ने मामले को गंभीरता से लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

यह घटना पहले की एक समान घटना की पुनरावृत्ति प्रतीत हो रही है, जब हाल ही में काली पूजा मेले के दौरान एक युवक ने हिंदी भाषा को लेकर आपत्ति जताई थी। ऐसे मामलों को लेकर स्थानीय लोग काफी गुस्से में हैं और प्रशासन से अपेक्षाएँ रखते हैं कि वे इस असहिष्णुता को समाप्त करने के लिए कड़े कदम उठाएं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 1 6
Users Today : 12
Users Yesterday : 64