Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

पेंशन संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए रेल प्रबंधक कार्यालय,

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय/आसनसोल के दामोदर सभाकक्ष में आज (16.12.2024) आसनसोल मंडल के पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों की शिकायतों को कम करने और इस विश्वास की पुष्टि करने के लिए कि रेलवे हमेशा अपने पूर्व कर्मचारियों और उनके परिवार के कल्याण को सर्वोच्च महत्त्व देता है, पेंशन अदालत का आयोजन किया। पेंशन अदालत में पेंशन में संशोधन, श्रेणीबद्ध राहत न मिलना और अन्य पेंशनभोगियों के लाभ न मिलने आदि से संबंधित मुद्दों की विस्तार से जांच की गई।

IMG 20240910 WA0035 4

आज (16.12.2024) आयोजित पेंशन अदालत में पेंशनभोगियों की कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 07 शिकायतें स्वीकार्य पायी गईं और 03 मामले अस्वीकार्य पायी गई। सभी स्वीकार्य मामलों का उचित तरीके से निपटारा किया गया। इस अदालत की अध्यक्षता करते हुए आसनसोल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री चेतना नंद सिंह ने आसनसोल मंडल द्वारा पेंशनभोगियों की शिकायतों पर द्विवार्षिक पेंशन अदालत और मंडल द्वारा उनके समस्या के निवारण पर संतोष व्यक्त किया।

IMG 20240918 WA0025

उन्होंने कहा कि इस प्रणाली के परिणामस्वरूप पेंशन अदालत में मामलों की संख्या में कमी आई है। अपने अभिभाषण में आसनसोल के मंडल रेल प्रबंधक श्री सिंह ने पेंशन से संबंधित शिकायतों को शून्य करने पर जोर दिया। इस अवसर पर पेंशनर्स एसोसिएशन और मान्यता प्राप्त रेलवे यूनियनों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे और अपने पक्ष को भी रखा। उन्होंने आसनसोल मंडल की पेंशन निवारण प्रणाली पर संतोष व्यक्त किया। कार्मिक और लेखा विभाग के अधिकारीगण सदस्य के रूप में उपस्थित थे और उन्होंने पेंशन अदालत का संचालन किया।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 1 6
Users Today : 12
Users Yesterday : 64