
आसनसोल : पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय/आसनसोल के दामोदर सभाकक्ष में आज (16.12.2024) आसनसोल मंडल के पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों की शिकायतों को कम करने और इस विश्वास की पुष्टि करने के लिए कि रेलवे हमेशा अपने पूर्व कर्मचारियों और उनके परिवार के कल्याण को सर्वोच्च महत्त्व देता है, पेंशन अदालत का आयोजन किया। पेंशन अदालत में पेंशन में संशोधन, श्रेणीबद्ध राहत न मिलना और अन्य पेंशनभोगियों के लाभ न मिलने आदि से संबंधित मुद्दों की विस्तार से जांच की गई।

आज (16.12.2024) आयोजित पेंशन अदालत में पेंशनभोगियों की कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 07 शिकायतें स्वीकार्य पायी गईं और 03 मामले अस्वीकार्य पायी गई। सभी स्वीकार्य मामलों का उचित तरीके से निपटारा किया गया। इस अदालत की अध्यक्षता करते हुए आसनसोल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री चेतना नंद सिंह ने आसनसोल मंडल द्वारा पेंशनभोगियों की शिकायतों पर द्विवार्षिक पेंशन अदालत और मंडल द्वारा उनके समस्या के निवारण पर संतोष व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि इस प्रणाली के परिणामस्वरूप पेंशन अदालत में मामलों की संख्या में कमी आई है। अपने अभिभाषण में आसनसोल के मंडल रेल प्रबंधक श्री सिंह ने पेंशन से संबंधित शिकायतों को शून्य करने पर जोर दिया। इस अवसर पर पेंशनर्स एसोसिएशन और मान्यता प्राप्त रेलवे यूनियनों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे और अपने पक्ष को भी रखा। उन्होंने आसनसोल मंडल की पेंशन निवारण प्रणाली पर संतोष व्यक्त किया। कार्मिक और लेखा विभाग के अधिकारीगण सदस्य के रूप में उपस्थित थे और उन्होंने पेंशन अदालत का संचालन किया।















Users Today : 12
Users Yesterday : 64