Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

भगवान के घर में चोरी, मंदिर परिसर में फैली सनसनी

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  चोरी की बढ़ती घटनाओं ने अब धार्मिक स्थलों को भी नहीं छोड़ा है। आसनसोल के कन्यापुर क्षेत्र में स्थित कल्याणपुर हाउसिंग के अंतर्गत माँ मेला बूढ़ी मंदिर में चोरी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यह घटना मंगलवार की रात को घटित हुई, जब चोरों ने मंदिर में घुसकर दान पेटी की चोरी की।

बुधवार सुबह जब मंदिर के पुजारी ने मंदिर खोला, तो देखा कि मंदिर की सारी लाइट बंद पड़ी हुई थी। लाइट्स की स्थिति को देखकर पुजारी को शक हुआ और उन्होंने यह जानकारी मंदिर कमिटी के सदस्यों को दी। मंदिर कमिटी के सदस्य जब घटनास्थल पर पहुंचे तो पाया कि मंदिर के लाइट के मैन स्विच को बंद किया गया था और पूरी तरह से मंदिर की बिजली काट दी गई थी।

IMG 20240910 WA0035

मंदिर के अंदर लाइट चालू करते ही पता चला कि दान पेटी टूट चुकी है और उसमें रखे पैसे गायब थे। यह स्पष्ट हुआ कि चोरों ने सिर्फ दान पेटी की चोरी की थी, जबकि मंदिर के अन्य सामान को नष्ट नहीं किया। चोरों ने पहले मंदिर के लाइट्स को बंद किया ताकि सीसीटीवी कैमरे में कोई रिकॉर्डिंग न हो सके। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में चोरों के मंदिर में प्रवेश करते हुए स्पष्ट रूप से कैद हो गए थे, लेकिन लाइट बंद होते ही फुटेज में कोई और गतिविधि दिखाई नहीं दी।

IMG 20240918 WA0025

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय आसनसोल नार्थ थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। लोग कह रहे हैं कि यदि चोर अब भगवान के घर को भी निशाना बना रहे हैं, तो सामान्य नागरिकों के घरों की सुरक्षा का क्या होगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 1 7
Users Today : 13
Users Yesterday : 64