Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

आसनसोल में आयोजित हुआ करियर फेयर, विद्यार्थियों को मिली श्रेष्ठ शिक्षा की जानकारी

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  रविवार को आसनसोल के सृष्टि नगर स्थित ओडीसी क्लब में आसनसोल एआईपी द्वारा “आसनसोल एजुकेशन एक्सपो” नामक करियर फेयर का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पश्चिम बर्धमान जिले सहित आसपास के अन्य जिलों के विद्यार्थियों को देश के प्रमुख एमबीए कॉलेजों के बारे में जानकारी प्रदान करना था।

इस करियर फेयर में बेंगलुरु, गुजरात, उड़ीसा और बंगाल के सर्वश्रेष्ठ एमबीए कॉलेजों के प्रतिनिधि शामिल हुए, जिन्होंने विद्यार्थियों को एमबीए पाठ्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों को यह बताया गया कि वे इन प्रतिष्ठित कॉलेजों में किस प्रकार प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं और क्या-क्या आवश्यकताएँ होंगी। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड जैसी सुविधाओं के बारे में भी बताया गया, जो उनके शिक्षा के खर्चों को आसानी से वहन करने में मदद कर सकती हैं।

IMG 20240910 WA0035

साथ ही, विद्यार्थियों के विभिन्न शंकाओं का समाधान भी कॉलेज के प्रतिनिधियों द्वारा किया गया। जैसे कि प्रवेश प्रक्रिया, फीस संरचना, और छात्रवृत्ति से संबंधित सवालों का समाधान किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने इस प्रकार के आयोजनों की सराहना की, क्योंकि इससे उन्हें उच्च शिक्षा के अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई और वे बेहतर निर्णय लेने में सक्षम हुए।

IMG 20240918 WA0025

आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया और उन्हें अपनी शिक्षा के भविष्य को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के लिए बल्कि उनके अभिभावकों के लिए भी एक बेहतरीन अवसर साबित हुआ।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 0
Users Today : 15
Users Yesterday : 31