
आसनसोल : रविवार को आसनसोल के सृष्टि नगर स्थित ओडीसी क्लब में आसनसोल एआईपी द्वारा “आसनसोल एजुकेशन एक्सपो” नामक करियर फेयर का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पश्चिम बर्धमान जिले सहित आसपास के अन्य जिलों के विद्यार्थियों को देश के प्रमुख एमबीए कॉलेजों के बारे में जानकारी प्रदान करना था।
इस करियर फेयर में बेंगलुरु, गुजरात, उड़ीसा और बंगाल के सर्वश्रेष्ठ एमबीए कॉलेजों के प्रतिनिधि शामिल हुए, जिन्होंने विद्यार्थियों को एमबीए पाठ्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों को यह बताया गया कि वे इन प्रतिष्ठित कॉलेजों में किस प्रकार प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं और क्या-क्या आवश्यकताएँ होंगी। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड जैसी सुविधाओं के बारे में भी बताया गया, जो उनके शिक्षा के खर्चों को आसानी से वहन करने में मदद कर सकती हैं।

साथ ही, विद्यार्थियों के विभिन्न शंकाओं का समाधान भी कॉलेज के प्रतिनिधियों द्वारा किया गया। जैसे कि प्रवेश प्रक्रिया, फीस संरचना, और छात्रवृत्ति से संबंधित सवालों का समाधान किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने इस प्रकार के आयोजनों की सराहना की, क्योंकि इससे उन्हें उच्च शिक्षा के अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई और वे बेहतर निर्णय लेने में सक्षम हुए।

आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया और उन्हें अपनी शिक्षा के भविष्य को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के लिए बल्कि उनके अभिभावकों के लिए भी एक बेहतरीन अवसर साबित हुआ।















Users Today : 15
Users Yesterday : 31