Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

मुख्य सड़कों पर बढ़ता जाम, अतिक्रमण और अव्यवस्थित वाहन परिवहन समस्या का कारण

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल  :  शहर की प्रमुख सड़कों, हॉटन रोड और एस. बी. गोराई रोड पर यातायात जाम अब एक सामान्य घटना बन चुकी है। प्रतिदिन इन सड़कों पर लोग घंटों ट्रैफिक जाम में फंसे रहते हैं, जिसके कारण उनका समय पर गंतव्य तक पहुंचना लगभग असंभव हो गया है। इन सड़कों पर जाम की सबसे बड़ी वजह अतिक्रमण और टोटो तथा ऑटो रिक्शा की बेतहाशा बढ़ोतरी को माना जा रहा है।

प्रसिद्ध व्यापारी और समाजसेवी सुब्रतो घांटी उर्फ मिठू घांटी ने इस पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि इन सड़कों पर गाड़ी चलाना तो दूर, अब पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने नगर निगम से आग्रह किया कि इन सड़कों पर अतिक्रमण को सख्ती से हटाया जाए और इन स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उनका कहना था कि हॉटन रोड, गोराई रोड और घांटी गली जैसी प्रमुख सड़कों पर अतिक्रमण बढ़ने से पूरे शहर में अव्यवस्था फैल गई है।

IMG 20240910 WA0035

सुब्रतो घांटी ने आगे कहा कि इन सड़कों से गुजरने वाले स्कूल के बच्चों, आपातकालीन वाहनों जैसे एम्बुलेंस और दमकल को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्हें लगता है कि नगर निगम को इस स्थिति को गंभीरता से लेकर ट्रैफिक पुलिस को इन ऑटो-टोटो पर सख्त नियंत्रण रखना चाहिए।

IMG 20240918 WA0025

यह सड़कों का जाम केवल यातायात के लिए नहीं, बल्कि शहर के विकास में भी बाधक बनता जा रहा है। आसनसोल का हृदय स्थल माने जाने वाली ये सड़कों से जिला अस्पताल और कई स्कूलों तथा सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं का संपर्क है। ऐसे में इन रास्तों का अव्यवस्थित होना शहरवासियों के लिए गंभीर समस्या बन चुका है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 0
Users Today : 15
Users Yesterday : 31