
आसनसोल : शहर की प्रमुख सड़कों, हॉटन रोड और एस. बी. गोराई रोड पर यातायात जाम अब एक सामान्य घटना बन चुकी है। प्रतिदिन इन सड़कों पर लोग घंटों ट्रैफिक जाम में फंसे रहते हैं, जिसके कारण उनका समय पर गंतव्य तक पहुंचना लगभग असंभव हो गया है। इन सड़कों पर जाम की सबसे बड़ी वजह अतिक्रमण और टोटो तथा ऑटो रिक्शा की बेतहाशा बढ़ोतरी को माना जा रहा है।
प्रसिद्ध व्यापारी और समाजसेवी सुब्रतो घांटी उर्फ मिठू घांटी ने इस पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि इन सड़कों पर गाड़ी चलाना तो दूर, अब पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने नगर निगम से आग्रह किया कि इन सड़कों पर अतिक्रमण को सख्ती से हटाया जाए और इन स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उनका कहना था कि हॉटन रोड, गोराई रोड और घांटी गली जैसी प्रमुख सड़कों पर अतिक्रमण बढ़ने से पूरे शहर में अव्यवस्था फैल गई है।

सुब्रतो घांटी ने आगे कहा कि इन सड़कों से गुजरने वाले स्कूल के बच्चों, आपातकालीन वाहनों जैसे एम्बुलेंस और दमकल को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्हें लगता है कि नगर निगम को इस स्थिति को गंभीरता से लेकर ट्रैफिक पुलिस को इन ऑटो-टोटो पर सख्त नियंत्रण रखना चाहिए।

यह सड़कों का जाम केवल यातायात के लिए नहीं, बल्कि शहर के विकास में भी बाधक बनता जा रहा है। आसनसोल का हृदय स्थल माने जाने वाली ये सड़कों से जिला अस्पताल और कई स्कूलों तथा सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं का संपर्क है। ऐसे में इन रास्तों का अव्यवस्थित होना शहरवासियों के लिए गंभीर समस्या बन चुका है।















Users Today : 15
Users Yesterday : 31