Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

रेलवे अस्पताल के शौचालय में रेलकर्मी का शव फंदे से लटका मिला, मानसिक प्रताड़ना का आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

अंडाल :  रेलवे अस्पताल के शौचालय में मंगलवार सुबह एक रेलकर्मी का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मृत्युंजय मांझी (46) के रूप में हुई, जो रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग में ट्रैक मेंटेनेंस सेक्शन में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि शारीरिक बीमारी के चलते वह पिछले कुछ दिनों से अंडाल रेलवे अस्पताल में भर्ती थे।

मंगलवार प्रातः अस्पताल के शौचालय में उनका शव फंदे से झूलता पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवारजन और सहकर्मी अस्पताल पहुंच गए, जिसके बाद परिसर में भारी तनाव उत्पन्न हो गया। मृतक की पत्नी अर्पिता मांझी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उनके पति को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उन्होंने बताया कि उनके पति को बार-बार तबादला किया जाता था, जिसके कारण वह लंबे समय से मानसिक अवसाद से जूझ रहे थे।

IMG 20240910 WA0035 4

सहकर्मियों ने भी इन आरोपों का समर्थन करते हुए कहा कि मृत्युंजय मांझी पर काम का अत्यधिक दबाव डाला जाता था। उनके अनुसार, इस प्रकार की प्रताड़ना किसी भी कर्मचारी के लिए असहनीय हो सकती है।

IMG 20240918 WA0025

घटना के बाद गुस्साए परिजनों और सहकर्मियों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया, जिसके चलते अस्पताल का माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे प्रशासन से न्यायिक जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वर्तमान में अस्पताल परिसर में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं, परिजनों का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, वे शांत नहीं बैठेंगे।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 0
Users Today : 15
Users Yesterday : 31