Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

हाईजैक हुआ ट्रेलर बीरभूम से बरामद, पुलिस की तत्परता ने बचाई संपत्ति

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

अंडाल :  आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत अंडाल थाने की पुलिस ने अपनी त्वरित कार्रवाई से हाईजैक किए गए ट्रेलर को कुछ ही घंटों में बरामद कर लिया। इस कार्यवाही ने पुलिस प्रशासन की दक्षता को पुनः सिद्ध किया। घटना तब कि है जब अंडाल के उखड़ा क्षेत्र से बिजली के खंभे ले जाने वाला एक ट्रेलर 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़ा था। ट्रेलर चालक और खलासी भोजन के लिए पास के होटल गए थे। भोजन के बाद जब वे वापस लौटे, तो पाया कि ट्रेलर अपने स्थान पर नहीं था।

चालक और खलासी ने तुरंत ट्रेलर की खोजबीन शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने अंडाल थाने में घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही अंडाल थाने के ओसी मेघनाथ मंडल और अंडाल ट्रैफिक गार्ड के ओसी प्रवीर पाल ने अपनी टीम के साथ सघन तलाशी अभियान प्रारंभ किया।

IMG 20240910 WA0035 4

तलाशी के दौरान पुलिस ने ट्रेलर को बीरभूम जिले के इलामबाजार क्षेत्र में ट्रैक किया। कुशलता से पीछा करते हुए पुलिस ने ट्रेलर को सुरक्षित पकड़ लिया और उसे वापस अंडाल थाने ले आई। इस त्वरित कार्रवाई से ट्रेलर के चालक, खलासी और मालिक ने राहत की सांस ली।

IMG 20240918 WA0025

पुलिस ने बताया कि यह केवल उनका कर्तव्य था, जिसे उन्होंने निभाया। लेकिन स्थानीय लोगों और ट्रेलर मालिकों ने पुलिस की तत्परता और कार्यकुशलता की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।

इस घटना ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया कि पुलिस प्रशासन, जब पूरी सजगता और तत्परता से काम करता है, तो बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान जल्द किया जा सकता है। पुलिस के इस प्रयास ने न केवल संपत्ति को सुरक्षित लौटाया, बल्कि आम जनता में सुरक्षा का विश्वास भी बढ़ाया है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 0
Users Today : 15
Users Yesterday : 31