
अंडाल : आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत अंडाल थाने की पुलिस ने अपनी त्वरित कार्रवाई से हाईजैक किए गए ट्रेलर को कुछ ही घंटों में बरामद कर लिया। इस कार्यवाही ने पुलिस प्रशासन की दक्षता को पुनः सिद्ध किया। घटना तब कि है जब अंडाल के उखड़ा क्षेत्र से बिजली के खंभे ले जाने वाला एक ट्रेलर 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़ा था। ट्रेलर चालक और खलासी भोजन के लिए पास के होटल गए थे। भोजन के बाद जब वे वापस लौटे, तो पाया कि ट्रेलर अपने स्थान पर नहीं था।
चालक और खलासी ने तुरंत ट्रेलर की खोजबीन शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने अंडाल थाने में घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही अंडाल थाने के ओसी मेघनाथ मंडल और अंडाल ट्रैफिक गार्ड के ओसी प्रवीर पाल ने अपनी टीम के साथ सघन तलाशी अभियान प्रारंभ किया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने ट्रेलर को बीरभूम जिले के इलामबाजार क्षेत्र में ट्रैक किया। कुशलता से पीछा करते हुए पुलिस ने ट्रेलर को सुरक्षित पकड़ लिया और उसे वापस अंडाल थाने ले आई। इस त्वरित कार्रवाई से ट्रेलर के चालक, खलासी और मालिक ने राहत की सांस ली।

पुलिस ने बताया कि यह केवल उनका कर्तव्य था, जिसे उन्होंने निभाया। लेकिन स्थानीय लोगों और ट्रेलर मालिकों ने पुलिस की तत्परता और कार्यकुशलता की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।
इस घटना ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया कि पुलिस प्रशासन, जब पूरी सजगता और तत्परता से काम करता है, तो बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान जल्द किया जा सकता है। पुलिस के इस प्रयास ने न केवल संपत्ति को सुरक्षित लौटाया, बल्कि आम जनता में सुरक्षा का विश्वास भी बढ़ाया है।















Users Today : 15
Users Yesterday : 31