
रानीगंज : आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने शुक्रवार को 36 सब-इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस अधिकारियों का व्यापक स्तर पर तबादला किया। पुलिस कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन तबादलों का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यक्षमता को सुदृढ़ करना और बेहतर सेवा सुनिश्चित करना है।

रानीगंज ट्रैफिक गार्ड के प्रभारी चित्ततोष मंडल का तबादला आसनसोल दक्षिण थाना में किया गया है। उनकी जगह अनंत कुमार राय को रानीगंज ट्रैफिक गार्ड का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। अनंत कुमार राय पूर्व में कुल्टी ट्रैफिक गार्ड के प्रभारी के रूप में तैनात थे। वहीं, बराकर ट्रैफिक गार्ड के प्रभारी मोहम्मद अली का स्थानांतरण आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के लाइन ओआर में किया गया है।

इसके अतिरिक्त, कुल्टी ट्रैफिक गार्ड के प्रभारी के रूप में अब आसनसोल दक्षिण ट्रैफिक गार्ड के ओसी चिन्मय मंडल को नियुक्त किया गया है। दुर्गापुर सब-ट्रैफिक गार्ड के प्रभारी विनय लायक का तबादला रानीगंज ट्रैफिक गार्ड में किया गया है। वहीं, चितरंजन ट्रैफिक गार्ड के प्रभारी अरुण कुमार मंडल और दुर्गापुर ट्रैफिक गार्ड में तैनात सब-इंस्पेक्टर विश्वनाथ दास का तबादला पुलिस कमिश्नरेट की लाइन में किया गया है।


इस तबादले से क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था के नए आयाम स्थापित करने की अपेक्षा की जा रही है। प्रशासनिक हलकों में इसे एक सुविचारित कदम के रूप में देखा जा रहा है।















Users Today : 15
Users Yesterday : 31