Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

सीआरपीएफ कांस्टेबल के घर में चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

रानीगंज :  रानीगंज के 35 नंबर वार्ड स्थित पानी टंकी झांटी डंगाल इलाके में अपराधियों ने एक घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना में घर से सोने-चांदी के गहने, 17 हजार रुपये नगद और अन्य कीमती सामान चोरी हो गए। चोरी का शिकार हुआ घर सीआरपीएफ कांस्टेबल सैयद इम्तियाज हुसैन का है, जो परिवार के साथ अजमेर गए हुए थे। पिछले 24 तारीख से उनके घर में ताला बंद था।

IMG 20240910 WA0035 4

जानकारी के अनुसार, सैयद इम्तियाज हुसैन के घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे, जिनका लिंक उनके मोबाइल पर सक्रिय था। कल रात तक उन्हें अपने घर का फुटेज दिखाई दिया, लेकिन एक बजे के बाद फुटेज आना बंद हो गया। इस पर उन्हें संदेह हुआ कि कोई घटना घटी है। इसके बाद उन्होंने अजमेर से रानीगंज में अपने साले को फोन किया। आज सुबह जब उनका साला घर पहुंचा, तो पाया कि घर का सामान बिखरा पड़ा था, अलमारी के ताले टूटे हुए थे और सीसीटीवी कैमरे के तार भी बिखरे हुए थे।

IMG 20240918 WA0025

सैयद इम्तियाज हुसैन के साले अज़हर उल इस्लाम ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मामले में पुलिस की प्राथमिक जांच से पता चला है कि अपराधियों ने घर के अंदर घुसकर कीमती सामान चुराया और सीसीटीवी कैमरों की तार काट दी ताकि उनका सुराग न मिले। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 0
Users Today : 15
Users Yesterday : 31