
रानीगंज : रानीगंज के 35 नंबर वार्ड स्थित पानी टंकी झांटी डंगाल इलाके में अपराधियों ने एक घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना में घर से सोने-चांदी के गहने, 17 हजार रुपये नगद और अन्य कीमती सामान चोरी हो गए। चोरी का शिकार हुआ घर सीआरपीएफ कांस्टेबल सैयद इम्तियाज हुसैन का है, जो परिवार के साथ अजमेर गए हुए थे। पिछले 24 तारीख से उनके घर में ताला बंद था।

जानकारी के अनुसार, सैयद इम्तियाज हुसैन के घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे, जिनका लिंक उनके मोबाइल पर सक्रिय था। कल रात तक उन्हें अपने घर का फुटेज दिखाई दिया, लेकिन एक बजे के बाद फुटेज आना बंद हो गया। इस पर उन्हें संदेह हुआ कि कोई घटना घटी है। इसके बाद उन्होंने अजमेर से रानीगंज में अपने साले को फोन किया। आज सुबह जब उनका साला घर पहुंचा, तो पाया कि घर का सामान बिखरा पड़ा था, अलमारी के ताले टूटे हुए थे और सीसीटीवी कैमरे के तार भी बिखरे हुए थे।

सैयद इम्तियाज हुसैन के साले अज़हर उल इस्लाम ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मामले में पुलिस की प्राथमिक जांच से पता चला है कि अपराधियों ने घर के अंदर घुसकर कीमती सामान चुराया और सीसीटीवी कैमरों की तार काट दी ताकि उनका सुराग न मिले। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।















Users Today : 15
Users Yesterday : 31