गंगा सागर मेले के लिए अस्थायी धर्मशाला का निर्माण

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250103 WA0023

ghanty

आसनसोल : पश्चिम बंगाल और झारखंड को जोड़ने वाली राज्य सीमा पर स्थित डिबुडीह चेकपोस्ट पर गंगा सागर मेले के मद्देनजर अस्थायी धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा। आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय और डिप्टी मेयर वसीम उल हक ने संयुक्त रूप से चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। यह पहल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर की जा रही है, जिससे देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को सुविधा मिल सके।

IMG 20240910 WA0035 4

मेयर विधान उपाध्याय ने बताया कि गंगा सागर मेले में लाखों श्रद्धालु देशभर से आते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए डिबुडीह चेकपोस्ट पर अस्थायी धर्मशाला बनाई जा रही है। यहां श्रद्धालुओं को शौचालय, चिकित्सा सुविधा, पेयजल, रात्रि विश्राम जैसी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा, किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए स्वच्छता और सेवा कार्यों के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी।

IMG 20240918 WA0025

निरीक्षण के दौरान मेयर ने इस बात पर जोर दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह कदम महत्वपूर्ण है और हरसंभव प्रयास किया जाएगा कि कोई कठिनाई न हो। इस अवसर पर कुल्टी बोरों के अध्यक्ष और स्थानीय पार्षद भी उपस्थित थे।

यह धर्मशाला मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाएगी और पश्चिम बंगाल सरकार की जनता के प्रति सेवा भावना का प्रतीक बनेगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 5 9 8
Users Today : 1
Users Yesterday : 26