सृष्टिनगर प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का शुभारंभ

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250104 WA0041

 

ghanty

आसनसोल :  सृष्टिनगर में बहुप्रतीक्षित सृष्टिनगर प्रीमियर लीग (एसपीएल) के तीसरे सीजन का शुभारंभ शुक्रवार शाम भव्य समारोह के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह में बंगाल सृष्टि के ग्रुप संपत्ति प्रबंधन प्रमुख बिनय चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसबी सिंह समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का आरंभ किया। इस अवसर पर सभी टीमों के कप्तानों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

बिनय चौधरी ने जानकारी दी कि एसपीएल का यह तीसरा संस्करण पहले से अधिक उत्साह और प्रतिस्पर्धा के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कुल 150 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें पुरुषों की 9 टीमें और महिलाओं की 2 टीमें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के मुकाबले पूरे सृष्टिनगर में उत्सुकता और रोमांच का विषय बने हुए हैं।

IMG 20240910 WA0035

इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 12 जनवरी को खेला जाएगा। फाइनल में पूर्व भारतीय क्रिकेटर संदीप पाटिल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। बिनय चौधरी ने कहा कि सृष्टिनगर प्रीमियर लीग न केवल खेल प्रेमियों के लिए एक मंच है, बल्कि यह सृष्टिनगर की सामूहिक भावना और आपसी मेलजोल का भी प्रतीक है।

IMG 20240918 WA0025

यह प्रतियोगिता सृष्टिनगर में हर वर्ष खेल प्रेमियों के बीच चर्चा का मुख्य केंद्र रहती है। आयोजन समिति ने बताया कि इस बार की प्रतियोगिता में खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि टूर्नामेंट का अनुभव यादगार बन सके। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह और दर्शकों की भागीदारी सृष्टिनगर के खेल और सामाजिक जीवन को नई ऊंचाई प्रदान कर रही है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 6 7
Users Today : 2
Users Yesterday : 14