डॉक्टर की लापरवाही पर बवाल, मां की मौत और नवजात की देखभाल की मांग को लेकर प्रदर्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

रानीगंज : डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पश्चिम बंगाल बाउरी समाज शिक्षा समिति के समर्थकों और स्थानीय नेताओं ने रानीगंज स्थित मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-60 को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी डॉक्टर से मृत मां के नवजात बच्चे की जिम्मेदारी लेने की मांग कर रहे थे। शनिवार की रात विरोध प्रदर्शन के कारण इलाके में तनाव व्याप्त हो गया।

IMG 20240910 WA0035 4

मामला अंडाल के गोपालमठ क्षेत्र का है, जहां के निवासी कार्तिक बाउरी की 32 वर्षीय पत्नी मामनी बाउरी को शनिवार सुबह रानीगंज के मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर बिजन मुखर्जी की देखरेख में मामनी का सीजेरियन ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद उसने एक नवजात बेटे को जन्म दिया। लेकिन ऑपरेशन के कुछ ही घंटों बाद मां की हालत गंभीर हो गई और उसकी मृत्यु हो गई।

IMG 20240918 WA0025

इस दुखद घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शनिवार रात पश्चिम बंगाल बाउरी समाज शिक्षा समिति के स्थानीय नेता अस्पताल पहुंचे और मातृ मृत्यु पर सवाल उठाते हुए डॉक्टर से जवाबदेही की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने पूछा कि जिस नवजात का जन्म मां की मृत्यु के साथ हुआ है, उसकी देखभाल की जिम्मेदारी कौन लेगा?

IMG 20250105 WA0037

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर समस्या का समाधान निकालने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने डॉक्टर पर कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित सहायता प्रदान करने की मांग की।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए इस विरोध प्रदर्शन के चलते यातायात बाधित रहा। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 6 7
Users Today : 2
Users Yesterday : 14