
आसनसोल : आसनसोल नगर निगम ने हाटन रोड पर वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या के समाधान हेतु 15 लाख रुपये की परियोजना का शुभारंभ किया। इस परियोजना का उद्देश्य मानसून से पहले ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण कर व्यापारियों और आम जनता को जलजमाव की समस्या से राहत प्रदान करना है।
मेयर परिषद सदस्य गुरुदास च
बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी
ड्रनेज परियोजना का उद्घाटन मेयर परिषद सदस्य गुरुदास चटर्जी और स्थानीय बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। गुरुदास चटर्जी ने बताया कि यह परियोजना व्यापारियों की लंबे समय से लंबित मांग थी, जिसे नगर निगम ने प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा, “हाटन रोड पर भारी बारिश के दौरान जलभराव से दुकानदारों और राहगीरों को होने वाली परेशानी को देखते हुए यह परियोजना आरंभ की गई है। 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह ड्रेनेज सिस्टम बारिश से पहले तैयार कर लिया जाएगा।”

स्थानीय प्रशासन का मानना है कि यह परियोजना न केवल व्यापारियों के लिए राहत लेकर आएगी, बल्कि आम जनता के लिए भी सड़कों पर आवागमन सुगम बनाएगी। जलभराव की समस्या खत्म होने से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां सुचारु रूप से चल सकेंगी।

स्थानीय व्यापारियों ने नगर निगम की इस पहल की सराहना की। एक व्यापारी ने कहा, “हर बार बारिश के दौरान हमारी दुकानों में पानी भर जाता था, जिससे हमें भारी नुकसान उठाना पड़ता था। इस परियोजना से हमें बड़ी राहत मिलेगी और व्यापार निर्बाध रहेगा।”
नगर निगम की इस सक्रियता को शहरभर में सराहा जा रहा है। यह कदम प्रशासन की समस्याओं के प्रति प्रतिबद्धता और जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के प्रयास को दर्शाता है।















Users Today : 3
Users Yesterday : 14