मिनीबस चालक और खलासी से मारपीट पर भड़के कर्मी, बस सेवा ठप

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

दुर्गापुर :  बेनाचिटी बाजार में बाइक सवार तीन युवकों द्वारा मिनीबस चालक, खलासी और मालिक से मारपीट की घटना ने तनाव का माहौल पैदा कर दिया। इस घटना से आक्रोशित मिनीबस कर्मियों ने विरोध स्वरूप बस सेवा बंद कर दी और प्रदर्शन किया।

घटना के अनुसार, मिनीबस नियमित गति से जा रही थी। इसी दौरान, तीन युवक अपनी बाइक से बस के बाईं ओर से जबरन घुसने का प्रयास कर रहे थे। खलासी काजल दे के इशारे के बावजूद उन्होंने नियम तोड़ा। चालक की सतर्कता से दुर्घटना टल गई, लेकिन इसके बावजूद युवकों ने अपनी गुंडागर्दी दिखाते हुए बस को जबरन रोक लिया।

IMG 20240910 WA0035 4

आरोप है कि युवकों ने बस चालक और खलासी के साथ मारपीट की। बाद में बस मालिक के घटनास्थल पर पहुंचने पर उनके साथ भी बदसलूकी और हाथापाई की गई। इस घटना से बेनाचिटी क्षेत्र में तनाव फैल गया।

IMG 20240918 WA0025

सवार युवकों ने न केवल यातायात नियमों की अवहेलना की, बल्कि अनावश्यक रूप से बस रोककर मारपीट की।

इस घटना ने मिनीबस कर्मियों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। विरोध कर रहे कर्मियों ने प्रशासन से मांग की कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 6 8
Users Today : 3
Users Yesterday : 14