टीएमसी श्रमिक संगठन के 32 ऑटो चालकों ने थामा कांग्रेस का दामन

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  शहर के गिरजा मोड़ स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में टीएमसी के श्रमिक संगठन से जुड़े 32 ऑटो चालकों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता शाह आलम ने कहा कि यह घटनाक्रम कांग्रेस के पुनरुत्थान और टीएमसी के पतन की शुरुआत का संकेत है।

शाह आलम ने कहा कि वर्ष 2021 में जब कांग्रेस कार्यालय को मंत्री मलय घटक ने खरीदा था, तब उन्होंने दावा किया था कि शिल्पांचल से कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। लेकिन आज की घटना ने उनके उस दावे को झुठला दिया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 के अंत तक यह क्षेत्र टीएमसी मुक्त हो जाएगा।

IMG 20240910 WA0035 4

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि अटवाल मोड़ के ऑटो स्टैंड से जुड़े इन चालकों का कांग्रेस में शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि पार्टी न केवल अपने आधार को पुनर्स्थापित कर रही है, बल्कि जनता के बीच अपनी खोई हुई लोकप्रियता भी वापस पा रही है।

IMG 20240918 WA0025

प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रदेश कमेटी सचिव प्रसेनजीत पोईतांडी, पूर्व पार्षद अशोक राय और अन्य गणमान्य नेता भी उपस्थित थे। नेताओं ने कहा कि यह घटना कांग्रेस की मजबूती और टीएमसी के श्रमिक संगठन के कमजोर होते जनाधार का प्रतीक है।

इस अवसर पर शामिल हुए ऑटो चालकों ने कांग्रेस की नीतियों और क्षेत्र के विकास के प्रति अपने विश्वास को व्यक्त किया। कार्यक्रम ने शिल्पांचल में राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है और आने वाले दिनों में स्थानीय राजनीति पर इसका व्यापक प्रभाव देखने को मिलेगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 6 8
Users Today : 3
Users Yesterday : 14