चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना का दौरा कर वित्त सदस्य ने की कई घोषणाएँ

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (सीएलडब्ल्यू) का दौरा करते हुए रेल बोर्ड की वित्त सदस्य रूपा श्रीनिवासन ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में उत्पादित 500वें विद्युत रेल इंजन के विधिवत प्रस्थान का शुभारंभ किया। यह दौरा 12 जनवरी को आयोजित हुआ, जिसमें उन्होंने कारखाने के विभिन्न विभागों के साथ देशबंधु लोको पार्क, कस्तूरबा गांधी अस्पताल, प्रशासनिक भवन और हेरिटेज म्यूजियम गैलरी का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएलडब्ल्यू की व्यवस्थाओं और संचालन की प्रशंसा की।

दिनभर की गतिविधियों में श्रीनिवासन ने सीएलडब्ल्यू के वरिष्ठ अधिकारियों, जिनमें महाप्रबंधक विजय कुमार और मुख्य वित्तीय सलाहकार अंशुमान सरकार शामिल थे, के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कारखाने के आधुनिकीकरण और वित्तीय विकास के लिए सुझाव दिए।

IMG 20240910 WA0035

श्रीमती श्रीनिवासन ने यूनियनों और एसोसिएशनों के साथ भी बैठक की। लेबर यूनियन ने उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए नई पेंशन योजना (एनपीएस) को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को पुनः लागू करने, केजी अस्पताल में पूर्णकालिक पोस्टग्रेजुएट डॉक्टरों की नियुक्ति, सीएलडब्ल्यू और आवासीय क्षेत्रों के लिए पर्याप्त वित्तीय आवंटन तथा स्टील फाउंड्री सेक्शन के पुनरुद्धार हेतु आर्थिक सहयोग की मांग की।

IMG 20240918 WA0025

चित्तरंजन रेलवे मेन्स कांग्रेस ने भी अपनी मांगें प्रस्तुत कीं। उन्होंने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए आठवें वेतन आयोग के गठन, सातवें वेतन आयोग के शेष एरियर के शीघ्र वितरण, ओपीएस को लागू न कर सकने की स्थिति में समान लाभ देने की मांग की। इसके अतिरिक्त, कारखाने में रिक्त पदों की शीघ्र भरपाई, आधुनिक मशीनों की स्थापना और सीएलडब्ल्यू के लिए विशेष वित्तीय सहायता का अनुरोध किया गया।

श्रीमती श्रीनिवासन ने सभी ज्ञापनों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान सीएलडब्ल्यू परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों में उम्मीद और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 6 9
Users Today : 4
Users Yesterday : 14