भगवान अयप्पन की भव्य पूजा-अर्चना आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  एसबी गोराई रोड स्थित गोराई स्मृति भवन में भगवान अयप्पन की पावन पूजा-अर्चना का आयोजन भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस. पन्नाबलम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही, आसनसोल, दुर्गापुर, चित्तरंजन सहित पूरे क्षेत्र के दक्षिण भारतीय समुदाय के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए।

कार्यक्रम के दौरान पार्षद सी.के. रेशमा रामाकृष्णन ने बताया कि भगवान अयप्पन की पूजा प्रतिवर्ष इसी समय की जाती है। यह अनुष्ठान विशेष रूप से दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुरूप होता है, जिसमें तमिल, तेलुगु, मलयाली, कन्नड़ और आंध्र प्रदेश के लोग भक्तिभाव से सम्मिलित होते हैं।

IMG 20240910 WA0035

इस आयोजन में कोलकाता से आई भजन मंडली ने अपनी मधुर भजनों से भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। श्रद्धालु भगवान अयप्पन के भजनों में लीन होकर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त करते नजर आए।

कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश सचिव वी. शिवदासन दासू, सी. मुरली, कुमार मुरली समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण का भी आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

IMG 20240918 WA0025

भगवान अयप्पन की पूजा का यह आयोजन न केवल धर्म और संस्कृति का प्रतीक था, बल्कि विभिन्न भाषाओं और परंपराओं को जोड़ने वाला एक प्रेरणादायक प्रयास भी सिद्ध हुआ। आयोजन स्थल पर भक्ति और समरसता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 6 9
Users Today : 4
Users Yesterday : 14