सेल आईएसपी और डीएसपी दुर्गापुर का अतिरिक्त प्रभार अनिर्बान दासगुप्ता को सौंपा

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

बर्नपुर :  स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के अधीन आईएसपी बर्नपुर और डीएसपी दुर्गापुर के निदेशक प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार भिलाई स्टील प्लांट के डीआईसी अनिर्बान दासगुप्ता को सौंपा गया है। दासगुप्ता 14 जनवरी की रात्रि बर्नपुर पहुंचे और उसके बाद सुबह उन्होंने संयंत्र और टाउनशिप की समग्र स्थिति का आकलन करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों संग विस्तृत बैठक की।

बैठक में ईडी (वर्क्स) दीप्तेंदु घोष, ईडी (प्रोजेक्ट्स) सुरजीत मिश्रा, ईडी (एमएम) अभिक डे, ईडी (एफ एंड ए) अरूप मुखर्जी, ईडी (एचआर) उमेंद्र पाल सिंह, सीएमओ प्रभारी डॉ. सुशांतो सिन्हा सहित समस्त सीजीएम स्तर के अधिकारी सम्मिलित हुए। इस दौरान दासगुप्ता ने संयंत्र की कार्यप्रणाली, परियोजनाओं की प्रगति और टाउनशिप की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

IMG 20240910 WA0035

बैठक के उपरांत, उन्होंने ईडी (प्रोजेक्ट्स) सुरजीत मिश्रा के साथ विस्तार परियोजना स्थलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने “कल्याणी” ब्लास्ट फर्नेस के लिए निर्माणाधीन चौथे हॉट ब्लास्ट स्टोव का भी निरीक्षण किया। विस्तार परियोजनाओं की प्रगति पर विशेष ध्यान देते हुए दासगुप्ता ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए।

IMG 20240918 WA0025

दोपहर में, उन्होंने ईडी (वर्क्स) कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित एक अन्य महत्वपूर्ण बैठक में उत्पादन और उससे संबंधित गतिविधियों की समीक्षा की। इस बैठक में संयंत्र की उत्पादन क्षमता, परिचालन प्रक्रियाओं और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। दासगुप्ता ने अधिकारियों को संयंत्र की उत्पादन प्रक्रिया को और अधिक कुशल बनाने और परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने पर बल दिया।

शाम के समय, वह दुर्गापुर स्टील प्लांट के लिए रवाना हो गए। उनके इस दौरे को आईएसपी बर्नपुर और डीएसपी दुर्गापुर के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि उनके नेतृत्व में संयंत्र संचालन और परियोजनाओं को नई दिशा मिलने की संभावना है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 7 0
Users Today : 5
Users Yesterday : 14