रानीगंज में पंजाबी मोड़ फाड़ी को स्थायी भवन मिला, पुलिस ने किया उद्घाटन

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

रानीगंज : लंबे इंतजार के बाद, रानीगंज थाना अंतर्गत पंजाबी मोड़ फाड़ी को आखिरकार स्थायी पता मिल गया। पहले यह फाड़ी किराए के संकुचित भवन में चल रही थी। 2020 से इसे स्थानांतरित कर, ठीक विपरीत दिशा में नए और विस्तृत भवन में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में बुधवार को अस्थायी फाड़ी को स्थायी भवन में स्थानांतरित कर दिया गया।

 

IMG 20250117 WA0123

इस भवन का उद्घाटन आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय के पुलिस आयुक्त आईपीएस सुनील कुमार चौधरी ने शिला पट्टिका का अनावरण और फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में डीसीपी सेंट्रल ध्रुव दास, एसीपी सेंट्रल वन विश्वजीत हलदार, एसीपी सेंट्रल टू विमान मृधा, एसीपी हीरापुर ईप्सिता दत्ता और एसीपी एपी अचिंत्य दे विशेष रूप से उपस्थित थे।

IMG 20240910 WA0035 4

कार्यक्रम में रानीगंज थाना के प्रभारी विकाश दत्ता के साथ अन्य पुलिस अधिकारी, अंडाल थाना प्रभारी मेघनाथ मंडल, बाराबनी थाना प्रभारी दिव्येंदु मुखर्जी, जामुड़िया थाना प्रभारी सौमेंद्रनाथ ठाकुर और आसनसोल नॉर्थ थाना प्रभारी अमित हलदार मौजूद रहे। आसपास के थानों के ओसी और आईसी भी इस मौके पर उपस्थित थे।

IMG 20240918 WA0025

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि नए भवन से पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पहले किराए के छोटे भवन में फाड़ी असुविधाजनक तरीके से संचालित होती थी। अब नए भवन से न केवल इस समस्या का समाधान होगा, बल्कि क्षेत्र में कानून और व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में भी मदद मिलेगी।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि यह इलाका व्यस्ततम है और यहां बेहतर पुलिस संरचना की आवश्यकता थी। अब इस नए भवन से क्षेत्र के नागरिकों को सुचारु सेवा और सुदृढ़ प्रशासनिक सहायता प्रदान की जाएगी। समारोह ने क्षेत्र में पुलिस की प्रतिबद्धता को नए सिरे से स्थापित किया।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 7 0
Users Today : 5
Users Yesterday : 14