अनियंत्रित यातायात बना जानलेवा, सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

कुल्टी :  नियामतपुर इस्को रोड पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की मृत्यु हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

IMG 20250119 WA0058

दुर्घटना दोपहर 12 बजे के आसपास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वैन की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस टक्कर में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए सड़क को अवरुद्ध कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह हादसा अनियंत्रित यातायात व्यवस्था का नतीजा है, और यदि यातायात नियंत्रण पर ध्यान नहीं दिया गया, तो ऐसी घटनाएं बार-बार होती रहेंगी।

IMG 20240910 WA0035

घटना की सूचना मिलते ही नियामतपुर फाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। करीब आधे घंटे के प्रदर्शन और सड़क जाम के बाद स्थिति सामान्य हुई और यातायात बहाल किया गया।

IMG 20240918 WA0025

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया है। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और यातायात विभाग के कामकाज पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इस मार्ग पर यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाए और वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाया जाए।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 7 0
Users Today : 5
Users Yesterday : 14