बंगाल में ‘नाम जिहाद’ का आरोप, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का तृणमूल सरकार पर तीखा प्रहार

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  पश्चिम बंगाल में ‘नाम जिहाद’ का मुद्दा उभर कर सामने आया है। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया है कि बांग्लादेश से आए लोग यहां आकर अपने नाम बदलकर सांस्कृतिक और धार्मिक स्वरूप को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह टिप्पणी रविवार को आसनसोल के बर्नपुर में भाजपा के एक कार्यक्रम के दौरान की।

इस अवसर पर बर्नपुर में नेहरू पार्क के समीप दामोदर नदी किनारे भाजपा की ओर से आयोजित एक वनभोज कार्यक्रम में डॉ. सुकांत मजूमदार ने शिरकत की। उनका स्वागत भाजपा की आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल ने उत्तरीय और भगवान हनुमान की मूर्ति भेंट कर किया। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष बप्पा चट्टोपाध्याय समेत अन्य नेता भी उपस्थित रहे।

IMG 20240910 WA0035

सुकांत मजूमदार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बंगाल में तृणमूल सरकार और उनके नेतृत्व में राज्य प्रशासन कथित रूप से धार्मिक संतुलन को बिगाड़ने के प्रयासों को नजरअंदाज कर रहा है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश से आए लोग न केवल नाम बदलकर मंदिरों और धार्मिक स्थलों में जा रहे हैं, बल्कि हिंदू संस्कृति को सीखकर नकारात्मक गतिविधियों में लिप्त होने की योजना बना रहे हैं।

डॉ. मजूमदार ने सुबह हुगली में दिए गए अपने बयान का बचाव किया, जिसमें उन्होंने हिंदुओं को घर में हथियार रखने की सलाह दी थी। इस पर तृणमूल नेता और कोलकाता के मेयर फिरहाद हाकिम ने उनकी आलोचना की थी। जवाब में सुकांत ने कहा कि हिंदू देवी-देवताओं के हाथ में भी अस्त्र हैं, सिखों के पास कृपाण है, और महरम में भी हथियारों का प्रदर्शन होता है। उन्होंने अपने बयान को उचित ठहराते हुए कहा कि आत्मरक्षा का अधिकार सबको है।

आरजी कर अस्पताल मामला और अन्य मुद्दे
सुकांत मजूमदार ने आरजी कर अस्पताल में हुई घटनाओं को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषियों को सजा मिलनी चाहिए, लेकिन साजिश के पीछे अन्य लोगों की भूमिका को भी उजागर करना होगा। उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच पर विश्वास जताते हुए कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए।

IMG 20240918 WA0025

सुकांत ने हाल ही में हुए सलाइन घोटाले पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए हाईकोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश की निगरानी में जांच कराई जानी चाहिए।

जितेंद्र तिवारी के पार्टी में बने रहने का दावा
पार्टी के अंदर जितेंद्र तिवारी की उपस्थिति को लेकर उठ रहे सवालों पर सुकांत मजूमदार ने स्पष्ट किया कि वह अभी भी पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें पहले ही सक्रिय सदस्य की सूची में शामिल किया है और वह पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।

इस तरह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बंगाल सरकार और तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए राज्य की राजनीतिक और प्रशासनिक स्थिति पर सवाल उठाए। उन्होंने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाए रखने और जनता के विश्वास को अर्जित करने पर जोर दिया।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 7 0
Users Today : 5
Users Yesterday : 14