अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने 25 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  पश्चिम बंगाल के आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने फतेहपुर स्थित बराचक स्टेशन रोड इलाके में योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर 25 किलो गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।

इस कार्रवाई का नेतृत्व आसनसोल दुर्गापुर पुलिस के इंस्पेक्टर ऑफ पुलिस राहुल कुमार आचार्य ने किया। उनके साथ आसनसोल साउथ थाना प्रभारी शीतल नाग, सब-इंस्पेक्टर सराफुल मंडल, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर समसुल जमाल, अनिमेष और बैद्यनाथ चट्टोपाध्याय शामिल थे। पुलिस ने एक ब्लू रंग के टोटो में सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोका और उसके पास से चार बैग बरामद किए। इन बैगों में 11 पैकेट गांजा पाया गया, जिसका कुल वजन लगभग 25 किलो था।

IMG 20240910 WA0035

गांजा तस्करी का रूट और आरोपी की गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, यह गांजा उड़ीसा के मुनिगुड़ा से झारखंड के धनबाद होते हुए पश्चिम बंगाल के आसनसोल में आपूर्ति किया जाना था। आरोपी ने गांजे की खेप मुनिगुड़ा से धनबाद तक पहुंचाई और फिर लोकल ट्रेन से बराचक स्टेशन आया। वहां से उसने एक टोटो बुक कर मोहिशीला की ओर प्रस्थान किया। लेकिन पुलिस ने पहले से घात लगाकर उसे रास्ते में पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहिशीला निवासी दुर्गेश सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों गांजे के साथ गिरफ्तार कर थाने ले जाया।

IMG 20240918 WA0025

अंतरराज्यीय तस्करी के तार खंगालने में जुटी पुलिस
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस यह भी जानकारी जुटा रही है कि इस अंतरराज्यीय तस्करी का संचालन कहां-कहां तक फैला हुआ है और इसका मुख्य सूत्रधार कौन है।

आसनसोल पुलिस की इस कार्रवाई ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी पर लगाम लगाने में अहम योगदान दिया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और सतर्कता की सराहना की है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 7 0
Users Today : 5
Users Yesterday : 14