पानी की पाइपलाइन कार्य के दौरान मिट्टी में दबे चार मजदूर, दो की मौत, दो गंभीर

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

सालानपुर : सालानपुर थाना क्षेत्र के डालमिया कोलियरी इलाके में पानी की पाइपलाइन बिछाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी धंसने से चार मजदूर दब गए। स्थानीय लोगों और श्रमिकों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। सभी मजदूरों को बाहर निकालकर आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान रज्जाक शेख (22), रोहित शेख उद्दीन शेख (18), और समसुल शेख (20) के रूप में हुई है, जो झारखंड के पाकुड़ जिले के निवासी थे। चौथा मजदूर, नितेश पासवान, स्थानीय आसनसोल का निवासी है।

IMG 20240910 WA0035 4

घटना डालमिया कोलियरी इलाके में उस समय घटी जब रेल साइडिंग रोड के किनारे राज्य सरकार की पीएचई परियोजना के तहत पानी की पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा था। पाइपलाइन के लिए खोदी गई गहरी खाई के किनारे अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे चार मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए।

मजदूरों और स्थानीय लोगों ने फावड़ों और अन्य साधनों की मदद से मिट्टी काटकर दबे हुए मजदूरों को बाहर निकालने का प्रयास किया। बीच में जेसीबी मशीन का सहारा लेने की भी योजना बनाई गई, लेकिन इससे और मिट्टी धंसने की आशंका के चलते स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। अंततः कड़ी मशक्कत के बाद चारों मजदूरों को बाहर निकाला गया।

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता फुचू बाउरी ने बताया, “घटना के समय मैं पास ही मौजूद था। अचानक जमीन धंसने की खबर मिली तो वहां पहुंचा। चार मजदूर दबे हुए थे। उन्हें तुरंत बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, लेकिन दो की जान नहीं बचाई जा सकी।”

इस हादसे ने एक बार फिर श्रमिक सुरक्षा उपायों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मजदूरों ने आरोप लगाया कि कार्यस्थल पर कोई सुरक्षा प्रबंध नहीं किए गए थे। परियोजना के प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने मांग की कि घटना की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 7 0
Users Today : 5
Users Yesterday : 14