81 किलो से अधिक गांजा बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार, 30 लाख का मामला

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

पूर्व बर्दवान :  जिले की पुलिस ने आउशग्राम थाना क्षेत्र के 11 माईल के समीप बुधवार रात भारी मात्रा में गांजा बरामद कर नशा तस्करी के गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध गाड़ी को रोका और तलाशी के दौरान 79 पैकेट में कुल 81 किलो 205 ग्राम गांजा जब्त किया। इसके अतिरिक्त, गाड़ी से 3 लाख 25 हजार रुपये नकद भी बरामद हुए।

पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से तीन आरोपी पश्चिम मेदिनीपुर और तीन बीरभूम जिले के निवासी हैं। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि यह गांजा पश्चिम मेदिनीपुर से बीरभूम ले जाया जा रहा था। जब्त किए गए गांजे की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है।

IMG 20240910 WA0035 4

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था, इसे किसे सप्लाई किया जाना था और इस तस्करी के नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।

IMG 20240918 WA0025

इस कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक ने इसे एक बड़ी सफलता बताया है और कहा कि मामले की गहनता से जांच जारी है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि पकड़े गए आरोपियों के अन्य राज्यों से जुड़े तस्करी गिरोह से संबंध हो सकते हैं। पुलिस ने नशा तस्करी पर नकेल कसने के लिए लगातार निगरानी और कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 7 0
Users Today : 5
Users Yesterday : 14