दिनदहाड़े व्यापारी के घर में सशस्त्र अपराधियों की घुसपैठ, क्षेत्र में दहशत

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  साउथ थाना अंतर्गत हिलव्यू क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। जानकारी के अनुसार, शहर के एक प्रतिष्ठित फर्नीचर व्यापारी के आवास में दो सशस्त्र अपराधी दिनदहाड़े घुस गए। अपराधियों ने घर में कार्यरत कर्मी अली की कनपटी पर बंदूक तान दी, जिससे दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, इस दौरान किसी भी प्रकार की लूटपाट या अन्य वारदात को अंजाम नहीं दिया गया।

घटना का पता उस समय चला जब घर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दोनों अपराधियों को घर में घुसते और बाहर निकलते हुए देखा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कर्मी अली के अनुसार, सुबह अचानक दो युवक घर में घुस आए। उनके पास हथियार थे, और उन्होंने उसकी कनपटी पर बंदूक तान दी। कुछ समय तक डराने-धमकाने के बाद अपराधी बिना किसी वारदात के वहां से चले गए।

IMG 20240910 WA0035 4

मकान मालिक, जो एक बड़े फर्नीचर व्यापारी हैं, इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और उपलब्ध सुरागों के आधार पर जांच की जा रही है।

IMG 20240918 WA0025

इस घटना के बाद हिलव्यू क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह दिनदहाड़े अपराधियों का घर में घुस जाना पुलिस प्रशासन की विफलता को उजागर करता है। वहीं, पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि अपराधियों का मकसद क्या था और वे किन उद्देश्यों से वहां आए थे।

फिलहाल, पुलिस क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और अपराधियों की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास कर रही है। घटना ने स्थानीय निवासियों में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं उत्पन्न कर दी हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 7 0
Users Today : 5
Users Yesterday : 14